फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क छाप कहने पर पीआरओ ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
PRO sent notice on saying road raid
विज्ञापन
सड़क छाप कहने पर प्रोफेसर ने पीआरओ को भेजा लीगल नोटिस
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रामकिशोर शास्त्री के संबंध में अपमान जनक टिप्पणी करने पर प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय के पीआरओ चितरंजन कुमार सिंह को लीगल नोटिस भेजा है। प्रोफेसर ने इस मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता के मार्फत भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि वह एक सम्मानित और लब्ध प्रतिष्ठ व्यक्ति हैं। संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं तथा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में उनके संबंध में की गई पीआरआर की टिप्पणी से उनकी मानहानि हुई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को मानद उपाधि देने के मुद्दे पर प्रोफेसर रामकिशोर शास्त्री ने विरोध करते हुए कुछ अन्य लोगों को मानद उपाधि देने का सुझाव दिया था। इस संबंध में जब मीडिया ने विश्वविद्यालय का पक्ष जानने के लिए पीआरओ से प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने यह कहते हुए प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया था कि ‘हम हर सड़क छाप की बात पर जवाब नहीं दे सकते हैं’। पीआरओ का यह वक्तव्य समाचारपत्रों में प्रकाशित होने के बाद प्रोफेसर ने इस पर संज्ञान लेते हुए उनको वैधानिक नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें