फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज पहुंची प्रियंका, आज से शुरू करेंगी जलयात्रा

Mon, 18 Mar 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
priyanka - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
संगम तट से सोमवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चुनावी दौरे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार की रात प्रयागराज पहुंच गईं। स्वराज भवन में रात को उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनको जलयात्रा की तैयारियों से अवगत कराया गया। सोमवार की सुबह संगम तट पर पूजा-आरती व बड़े हनुमान के दर्शन के बाद 9:30 बजे मनइया घाट से उनकी जल यात्रा का श्रीगणेश होगा।  
विज्ञापन


प्रियंका गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर रात 10:26 बजे स्वराज भवन पहुंचीं। प्रियंका की फ्लीट पहुंचते ही स्वराज भवन संग्रहालय स्वागत के नारों से गूंज उठा। घंटों पहले से प्रियंका के इंतजार में द्वार पर खड़े कांग्रेसियों ने ‘बहन प्रियंका जिंदाबाद’ के नारे लगाए। प्रियंका ने भी कार का शीशा खोलकर कतारबद्ध कांग्रेसियों का हाथ हिलाकर अभिवान स्वीकार किया। यह दौरान जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य संजय तिवारी, हसीब अहमद, इरशाद उल्ला, अभिन्न वार्ष्णेय समेत कई नेता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों को स्वराज भवन में प्रवेश करने से सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें