फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का जनता से कोई वास्ता नहीं, पब्लिसिटी के लिए कर रहीं दौराः केशव

Sat, 04 Jan 2020 07:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रयागराज में कहा कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जा चुके स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का नया रूप ही पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) है। पिछले दिनों इसी संगठन से जुड़े लोगों ने मेरठ में सीएए के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर पुलिस बल पर पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस संगठन को प्रतिबंधित करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को चिट्ठी भेजी है। केशव ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास जो रिपोर्ट है उसमें बताया गया है कि पीएफआई ही सिमी है। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर प्रयागराज पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में हुई अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जो भी संगठन देश विरोधी गतिविधि में शामिल होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार को पीएफआई की पूरी रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। कांग्रेसी नेता प्रियंका वाड्रा गांधी के मुजफ्फरनगर दौरे के सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि विपक्ष घटिया राजनीति पर उतारू है। जो देश एवं प्रदेश का माहौल खराब करना चाहता है। प्रियंका गांधी को सबसे पहले राजस्थान के कोटा शहर जाना चाहिए। वहां इलाज के अभाव में सौ से अधिक बच्चों की मौत हुई। प्रियंका चाहती है कि वह टेलीविजन में दिखती रहे।

मीडिया में खुद को दिखाने के लिए उन्होंने जो रास्ता चुना है उससे सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस तरह से वह अराजकता करने वाले लोगों के घर जा रही है उससे यही लग रहा है कि वह अराजक तत्वों का समर्थन कर रही हैं। किसी के दुख दर्द से उन्हें कुछ भी लेना देना नहीं है। अगर उन्हें वाकई दर्द होता तो वह राजस्थान के उन परिवार के लोगों से जरूर मिलती जिनके बच्चों की इलाज के अभाव में पिछले दिनों मौत हुई। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर केशव मौर्य का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, रवि केसरवानी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पवन श्रीवास्तव, श्याम हेला, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें