फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में प्रियंका गांधी ने स्वराज भवन पहुंचकर पुरखों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 11 Feb 2021 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : स्वराज भवन में पुरखों को श्रद्धांजलि अर्पित करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
स्वराज भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने सबसे पहले अपने पुरखों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके बाद वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लियां। स्वराज भवन के अधिकारियों ने उन्हें जानकारियां दीं। इस दौरान अनाथालय में बड़ी हो चुकी बच्चियों के रोजगार के मामले में भी चर्चा की गई। कांग्रेस महासचिव अपने पैतृक आवास पहुंचने के बाद सबसे पहले पुरखों की याद में बनाए गए चबुतरे पर गईं। वहां उन्होंने पुष्प चढ़ाए और नमन किया। इसके बाद वह संग्रहालय देखती हुईं स्वराज भवन के सचिव के पास पहुंची और उनसे वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


सचिव से भवन के परिसर में लॉन विकसित करने के बारे में पूछा। कहा कि जो पहले से तय किया गया था उसका क्या हुआ, इस पर सचिव ने जानकारी दी कि लॉन को विकसित कर दिया गया है। उन्होंने चिल्ड्रेन नेशनल इंस्टीट्यूट की मरम्मत और उसके दीवार की पोताई के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि इन दोनों कार्यों को भी करा दिया गया है। तकरीबन आधे घंटे तक स्वराज भवन में रहने के दौरान उन्होंने  चिल्ड्रेन नेशनल इंस्टीट्यूट की बड़ी हो रही बच्चियों के रोजगार उपलब्ध कराने सहित कई अन्य मामलों के बारे में भी चर्चा की। तय हुआ कि अगली बार जब आएंगी तो वह इस संबंध में कोई ठोस निर्णय लेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें