प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली में किया जनता से संवाद
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के साथ जनता को भी संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने पांच साल में हर वादे को तोड़ा है। इस राज में किसान, नौजवान और दलित सभी परेशान हैं। कांग्रेस की वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि गैस की कीमत 500 रुपये के पार नहीं होगी। चार लाख लोगों को रोजगार दिलाए जाएंगे। पर्यटन पुलिस एक अलग फोर्स बनेगी। और रोजगार पैदा किए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि योगी सरकार ने यूपी में कोई काम नहीं किया। जबकि, कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में विकास हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बेदाग छवि के लोगों को ही टिकट दिए गए हैं। कानपुर में जिस लड़की की बहन के साथ अत्याचार हुआ, हमने उसको टिकट दिया है।