प्रयागराज में प्रियंका गांधी
- फोटो : Amar Ujala
दोपहर बाद मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए अपनी पुत्री मिराया वाड्रा के सात अरैल घाट पहुंची कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पहले संगम पर सविधि पूजा की। इसके लिए संगम तट पर ही इंतजाम किए गए थे। नाव से संगम पहुंचने पर प्रियंका ने संकल्प लिया। तीर्थपुरोहित प्रदीप पांडेय और पं दीपू मिश्रा ने नाम और गोत्र के उच्चारण के साथ उनको संकल्प दिलाया। बेटी मिराया के साथ संकल्प लेकर उन्होंने करीब 25 मिनट तक त्रिवेणी की पूजा की।
prayagraj news : प्रयागराज संगम में नाव चलातीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : prayagraj
इसके बाद आरती उतारी। इस दौरान प्रियंका और उनकी पुत्री मिराया दोनों ने संगम की आरती भी उतारी। फिर, मध्य धारा में उन्होंने पुण्य की डुबकी लगाई। संगम में पहली बार प्रियंका मौनी अमावस्या पर षष्ठग्रही योग में स्नान किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा को नारियल भी चढ़ाया और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। अपने इस दौरे के समय प्रियंका गांधी के हर कदम हिंदुत्व प्रेम की नई कहानी कहते रहे। उन्होंने सूर्य भगवान को अर्ध्य देने के बाद तीर्थपुरोहितों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।