फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः जलयात्रा से गंगा किनारे के वंचितों को साधेंगी प्रियंका

Sun, 17 Mar 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के साथ अन्य बड़े नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संगम से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी तक जाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जलयात्रा पूर्वी यूपी की सियासत गरम करने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। प्रियंका की इस यात्रा मार्ग के कुछ अवरोधों को दूर कराने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के बड़े नेताओं ने शनिवार को दिन भर कसरत की। रिवर फ्रंट अथारिटी और मोटरबोट प्रदाता कंपनी से सुरक्षा मानकों को लेकर अफसरों से कई दौर की वार्ता हुई। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि जल यात्रा हर हाल में निर्धारित कार्यक्रम के तहत होगी। प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए इसे किया जाएगा। इस दौरान प्रियंका गंगा किनारे के समाज के अंतिम तबके के उन लोगों से मुलाकात करेंगी, जो हमेशा से उपेक्षित रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रयागराज में संगम से 18 मार्च की सुबह शुरू होने वाली प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय जलयात्रा पूर्वी यूपी के चार जनपदों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा मार्ग में वह प्रयागराज के अलावा भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के तटवर्ती इलाके की हकीकत से रूबरू होंगी और गरीबों, मल्लाहों, कमजोर तबके के लोगों से सीधा संवाद करेंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार गंगा के लगातार गिरते जल स्तर को देखते हुए प्रियंका गांधी इस यात्रा को हर हाल में तय समय पर करना चाहती हैं।

इसे देखते हुए तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी के अलावा रिवर फ्रंट अथारिटी के अफसरों से बात की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर, कांग्रेस महासचिव मुकुंद तिवारी समेत कई नेताओं ने एनओसी से संबंधित पत्र एडीएम प्रशासन को सौंपा। उधर, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद से भी संगम स्थल पर प्रस्तावित प्रियंका के पूजन व अन्य कार्यक्रमों को लेकर वार्ता की गई। देर शाम अरैल में स्थित पांटून पुलों को हटवाने के लिए भी पहल शुरू कर दी गई। कहा जा रहा है कि प्रियंका इस यात्रा के लिए रविवार की शाम तक प्रयागराज पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी की जल यात्रा की सफलता के लिए सोनिया गांधी के भरोसेमंद किशोरी लाल शर्मा शनिवार की दोपहर प्रयागराज पहुंच गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व प्रमोद तिवारी के साथ यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली। घाटवार नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई। उधर, राष्ट्रीय सचिव जुबैर अहमद ने जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रियंका की जल यात्रा की सफलता के लिए जिम्मेदारियां तय कीं। रामपुर की विधायक आराधना मिश्रा भी देर शाम  प्रियंका गांधी की जल यात्रा को लेकर लखनऊ से यहां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें