फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन तक बंद रहेंगे निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित ब्रेस्ट इमेजिंग एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किए जाने के विरोध में सोमवार से तीन दिनों तक शहर के निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच नहीं हो सकेगी। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के आह्वान पर शहर भर के सभी सेंटर संचालक तीन दिनों तक आंदोलन पर रहेंगे। उनकी मांग है कि सील किए गए सेंटर को खोला जाए। अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर जांच न होने से मरीजों को परेशानी होगी। हालांकि, शहर के सरकारी अस्पताल बेली, कॉल्विन, डफरिन, एसआरएन चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड जांच होगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने ब्रेस्ट इमेजिंग एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर को आठ मार्च को सील किया था। एएमए ने इसके विरोध में आपत्ति जताई थी। उनका तर्क था कि सेंटर संचालक डॉ. माध्वी मित्तल शहर से बाहर थीं। प्रशासन को समय देकर उनके रिकार्ड को देखना चाहिए था। लेकिन, प्रशासन ने बहाना बनाकर सेंटर को सील कर दिया। प्रशासन अगर सील नहीं खोलता है तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एएमए के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम और सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा था। आंदोलन के तहत सोमवार से शहरभर के निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर्स को बंद रखा जाएगा। एएमए अध्यक्ष डॉ. राधा रानी घोष ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। सोमवार से बंद हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर 18 मार्च तक जांच नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें