फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: प्राइवेट लैबों में अब कोरोना की जांच 1600 रुपये में

Fri, 11 Sep 2020 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
एंटीबॉडी परीक्षण - फोटो : social media
विज्ञापन
निजी लैबों में कोरोना की जांच अब 1600 रूपये में होगी। पहले यह राशि 2500 थी। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। निजी अस्पताल जांच के लिए निर्धारित से अधिक धनराशि लेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जांच में इस्तेमाल हो रही किट के दाम कम हो गए हैं। दाम अधिक होने पर जांच शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किया गया था। अब किट के दाम कम होने से जांच शुल्क में कमी कर दी गई है। निजी लैब आरटीपीसीआर जांच के लिए 1600 रुपये शुल्क लेंगे। इसके साथ ही ट्रूनॉट जांच भी 1600 रुपये में होगी। शासन के निर्देश पर इस आदेश को तुरंत ही लागू कर दिया गया है। कोई भी निजी लैब इसका पालन नहीं करती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें