सेंट जोसफ कॉलेज में शनिवार को प्रधानाचार्य फादर राल्फी डिसूजा स्कूल में काम करने वाले श्रमिकों का सम्मान किया। श्रमिकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने उन्हें उपहार भेंट करने के साथ व्यक्तिगत सम्मान किया। श्रमिकों को उनकी अमूल्य सेवा के लिए याद करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि ‘मौन’ और ‘श्रवण’ इन दोनो का पालन कर हमारे श्रमिक वर्ग बिना थके, धैर्य पूर्वक विद्यालय के सभी काम को सुचारू पूर्वक करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की समृद्घि, खुशहाली एवं प्रगति में वहां के श्रमिक वर्ग का अमूल्य योगदान होता है। छात्रों ने श्रमिकों के सम्मान में भाषण, कहानी एवं विचार रखे। प्रधानाचार्य ने एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ.पूनम डिसूजा एवं सदस्यों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासक ए.मगावन, स्टाफ कोआर्डिनेटर ज्योति दूबे मौजूद रहे।