फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल बनाए गए सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष

Fri, 22 Mar 2024 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवगठित शिक्षा सेवा चयन आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। पिछले शुक्रवार को सभी ने लखनऊ में प्रमुख सचिव के समक्ष कार्यभार भी संभाला था। इनमें से नौ सदस्यों ने प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय पहुंचकर भी कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। शासन की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आएगी।

नवगठित शिक्षा सेवा चयन आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। पिछले शुक्रवार को सभी ने लखनऊ में प्रमुख सचिव के समक्ष कार्यभार भी संभाला था। इनमें से नौ सदस्यों ने प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय पहुंचकर भी कार्यभार संभाल लिया है। रोहितांश सिंह एवं विमल कुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार को ही कार्यभार संभाला। इस तरह से अब सिर्फ कीर्ति गौतम, योगेंद्र नाथ सिंह कार्यालय नहीं पहुंचे हैं।

हालांकि अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सदस्यों के कार्यभार संभाल लेने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर गतिरोध बना हुआ था। अब शासन की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसे में शासन के इस आदेश के बाद आयोग में हर तरह का गतिरोध दूर हो गया है।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष जल्द ही सभी सदस्यों संग बैठक करेंगे। बैठक में बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों की भर्ती के लिए पूर्व में विज्ञापित पदों का ब्योरा एकत्रित करने के साथ नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा होगी। आयोग का आचार संहिता खत्म होने के तत्काल बाद इन पदों के लिए भर्ती शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में बैठक में तब तक अन्य औपचारिकताएं पूरी किए जाने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें