फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइमरी स्कूल में केवल 76 बच्चों की संख्या पर बिफरे प्रमुख सचिव

विज्ञापन
Principal Secretary angry at only 76 children in primary school
विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज। प्रमुख सचिव चिकित्सा-शिक्षा डॉ. रजनीश दूबे ने बृहस्पतिवार को बहादुरपुर विकासखंड के कटियारी-चकिया गांव का निरीक्षण किया तथा चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव चिकित्सा डॉ.दुबे के सामने एक-एक कर अपनी समस्याएं रखीं। प्रमुख सचिव को गांव के प्राथमिक स्कूल में बच्चों की संख्या मानक से बेहद कम होने की जानकारी हुई तो बेसिक शिक्षा अधिकारी पर बिफर पड़े। प्रमुख सचिव ने बीएसए को स्कूल की प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। दिव्यांगों को पेंशन न मिलने की जानकारी पर गांव के ग्राम प्रधान और वीडीओ को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव ने गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से गांव में बनी सड़कों, हैंडपंप, मनरेगा, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित पेंशन एवं खाद्यान वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद अफसरों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या मात्र 76 है। इस पर उन्होंने बीएसएस को फटकार लगाई। साथ ही प्रधानाध्यापक मधुबाला सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। गांव के दिव्यांग राम प्रसाद पटेल और सौरभ ने नोडल अधिकारी को बताया कि उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र अब तक नहीं बना है जिसकी वजह से उन्हें न तो दिव्यांग पेंशन मिल रही है और न ही अन्य सरकारी सहायता।
इस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह और ग्राम विकास अधिकारी बनवारी लाल को जमकर फटकार लगाई। साथ ही डीपीआरओ को चार गांवों के दिव्यांग लाभार्थियों की सूची की जांच करने का निर्देश दिया। गांव के प्राइमरी स्कूल में सोमवार को कैंप लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गांव में टीकाकरण, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनने, हैंडपंप रिबोर, प्राथमिक स्कूल के बच्चाों को मिलने वाले ड्रेस, बैग, किताबें, जूते-मोजे के वितरण की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि हर साल आवारा पशुओं के कारण उनकी सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद हो जा रही है। इस पर नोडल अधिकारी ने पशु आश्रय केंद्र की संख्या की जानकारी एसडीएम से ली तथा ग्रामसभा की जमीन पर तकरीबन पांच एकड़ में बड़ी गोशाला के निर्माण का डीएम को निर्देश दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने विद्यालयों के पास खुली शराब और भांग की दुकानों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। चौपाल में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, सीडीओ प्रेमरंजन सिंह, बीडीओ मृदुला, बीडीओ करछना सीपी श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें