अभ्यर्थी को मिले एमड के अंक
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश पर टीजीटी 2021 की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी करुणापति शुक्ला को एमएड का अंक दिया है। अभ्यर्थी करुणापति शुक्ला को लिखित परीक्षा में 317.85 अंक और साक्षात्कार में 27 अंक मिले थे। इस पर करुणापति हाईकोर्ट चले गए और कहा कि उन्हें चयन बोर्ड ने बीएड और एमड का अंक नहीं दिया है। इस पर कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने एमएड के 10 अंक दिए हैं। इससे अभ्यर्थी का कुल अंक 354.85 हो गया, जो सामान्य श्रेेणी की कटऑप मेरिट 355.06 से कम है। याची चयन की परिधि से बाहर है।