फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने एडीओ पंचायत कार्यालय में की तालाबंदी

Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक में धरना देते ग्राम प्रधान संघ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीपीआरओ की बदसलूकी से खफा ग्राम प्रधानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन प्रधानों ने एडीओ पंचायत नेवादा के दफ्तर में तालाबंदी कर ब्लॉक परिसर में धरना दिया। चेताया कि शनिवार से विकास कार्य ठप कर सभी ब्लॉकों में आंदोलन किया जाएगा। उनका यह आंदोलन डीपीआरओ का स्थानांतरण नहीं होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

नेवादा ब्लॉक में विकास कार्यों की बैठक के दौरान डीपीआरओ कमल किशोर ने गुरुवार को शौचालय निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाने पर दुर्गापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरत द्विवेदी को भला-बुरा कह दिया था। इससे नाराज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान लामबंद हो गए। बदसलूकी से खफा प्रधान डीपीआरओ के तबादले की मांग को लेकर अड़ गए।

दिन भर धरने के बावजूद बात नहीं बनने पर शुक्रवार को भी पूरे क्षेत्र के प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। यहां एडीओ पंचायत के दफ्तर में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपनारायण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार से जिले भर के ग्राम प्रधान विकास कार्य ठप कर ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


उनका यह आंदोलन जिला पंचायत राज अधिकारी के तबादला नहीं होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर आठों ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही रवींद्र सिंह, राजकुमार वाजपेयी, बृजभान सिंह यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, विनोद कुमार मिश्र, श्रद्धा सरोज, बांकेलाल, राजेश कुमार, रेनू यादव, फूलकली, रामबाबू, जगन्नाथ पाल, श्याम सिंह, बृजेंद्र सिंह समेत तमाम ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें