राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया है। इसमें निजी क्षेत्र की महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज डिवीजन कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में 18 से 28 वर्ष के आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की मूल और छायाप्रति, पासपोर्ट साइज दो फोटो और बायोडाटा के साथ संस्थान में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। आईटीआई पास अभ्यर्थियों का एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।