फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नए पुल पर सुरक्षा में लगे गार्ड को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत नए यमुना पुल पर शुक्रवार देर रात सुरक्षा के लिए लगाए गए गार्ड की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पीडीए कॉलोनी निवासी नवनीत कुमार श्रीवास्तव (52) पुत्र स्व. लाल बिहारी श्रीवास्तव नए पुल पर सुरक्षा गार्ड थे। शुक्रवार की रात पुल की रेलिंग बन रही थी। नवनीत और उनके साथी राज कुमार वर्मा को सुरक्षा के लिए लगाया गया था। रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने नवनीत को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजकुमार घायल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस व घायल को एसआरएन भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी अवंतिका बेसुध हो गईं। परिजन बिलखते हुए एसआरएन पहुंचे। मृतक के सात साल का बेटा है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें