फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे 3.50 हजार करोड़ से हुए कार्यों का लोकार्पण, 16 दिसंबर को होगी सभा

Sun, 09 Dec 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : SANTOSH
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को शहर में होंगे। वह कुंभ के मद्देनजर साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से हुए स्थायी निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कई अस्थायी कार्यों का शिलान्यास करेंगे। आयोजन स्थल पर उनकी सभा भी प्रस्तावित है। वह मेला क्षेत्र का भ्रमण भी कर सकते हैं। 172 देश के प्रतिनिधि भी प्रधानमंत्री से एक दिन पहले यानी, 15 दिसंबर को मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। प्रधानमंत्री तथा विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का 16 दिसंबर का मिनट टू मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन, कुंभ आयोजन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हर संभावनाओं को ध्यान में रखे हुए है। एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें फ्लाईओवर, 15 आरओबी एवं आरयूबी, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बने कमांड सेंटर, प्रमुख मार्ग समेत 400 से अधिक कार्य शामिल हैं। वहीं पर सभा भी होगी। ऐसे में आयोजन स्थल को लेकर मंथन जारी है।

चूंकि मेला क्षेत्र में हर तरफ निर्माण कार्य जारी रही है तो शहर में भी बालसन चौराहा तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर काम हो रहा है। कई जगहों पर चौराहे तथा सड़कें नहीं बन पाई हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर तक सभी काम पूरे करने का आदेश दिया है लेकिन प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। ऐसे में प्रशासन की पूरी कोशिश है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शहर के बाहर नैनी के हाईटेक सिटी या झूंसी में हो। इसके विपरीत भाजपा के नेता केपी मैदान में सभा कराना चाहते हैं। ऐसे में आयोजन स्थल को लेकर अभी गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रयागराज। बेगम बाजार में आरओबी के बनने की एक बार फिर उम्मीद जगी है। कुंभ के कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका रास्ता ढूंढ़ा जा रहा है। आरओबी बनेगा। हालांकि, कब तक बन पाएगा इसे लेकर अभी दुविधा बनी हुई है।आरओबी का निर्माण शुरू कर दिया गया लेकिन सेना की अनुमति नहीं ली गई। जबकि, पास ही में सेना का एयरपोर्ट है। अब तकनीकी कारणों को लेकर सेना ने आरओबी के निर्माण पर रोक लगा दी है। यह भी कहा जा रहा है कि आगे भी आरओबी का निर्माण नहीं हो पाएगा लेकिन अब मुख्यमंत्री की पहल के बाद गतिरोध दूर होने की उम्मीद जगी है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि  आरओबी निर्माण की बाधा जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें