करछना के बसरिया प्राथमिक विद्यालय की बारिश से गिरी दीवार।
क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश हो रही थी। इसी के चलते शनिवार को विकासखंड करछना के प्राथमिक विद्यालय बसरिया की दीवार ढह गई। हादसे के समय विद्यालय बंद था। बच्चे वहां मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की चारदीवारी पहले से ही जर्जर थी। इसकी जानकारी कई बार विभाग को दी गई थी। लगातार बारिश से दीवार की नींव में पानी भर गया। इससे दीवार पूरी तरह जमींदोज हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मांग की है। उन्होंने जल्द-से-जल्द दीवार का पुनर्निर्माण कराने को कहा है। साथ ही, विद्यालय भवन की भी जांच कराने की मांग की गई है।