थोक मंडी में 1,400 रुपये क्रेट पहुंचा टमाटर का दाम
थोक सब्जी मंडी मुंडेरा के सतीश कुशवाहा ने बताया कि बारिश के चलते बंगलूरू से टमाटर की आवक काफी कम हो गई है। थोक मंडी में टमाटर की क्रेट 1300-1400 रुपये में बिकी है। एक क्रेट में करीब 27 किलो टमाटर होता है। यानी थोक मंडी में ही यह 51 रुपये किलो पड़ रहा है। वहीं प्याज 30 से 32 रुपये किलो के बीच पड़ रहा है। थोक में आलू का दाम 28 से 32 रुपये किलो हो गया है। फुटकर में यह 40 से 50 रुपये किलो में बिक रहा है।
30 से 50 रुपये प्रति पीस में बिक रही लौकी
शहर की अलग-अलग फुटकर मंडियों में हरी सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। बख्शी बांध, खुल्दाबाद, गऊघाट, मीरापुर, तेलियरगंज, कटरा समेत कई फुटकर मंडियों में लौकी का दाम 30 से 50 रुपये प्रति पीस हो गया है। इसी तरह भिंडी का दाम भी 50 से 60 रुपये किलो हो गया है। अरवी 50 से 60, परवल 70 से 80 व कद्दू अधिकतम 30 रुपये किलो में बिक रहा है। मुंडेरा फल सब्जी व्यापारी महासंघ के संरक्षक धनंजय सिंह बताते हैं कि तमाम राज्यों में हो रही बारिश की वजह से मंडी में बीते कुछ दिनों से सब्जियों की आवक कम होने से दाम बढ़े हैं।
फुटकर मंडी
सब्जी- 15 दिन पहले -अब (कीमत रुपये प्रति किलो)
टमाटर - 50 से 60 - 80 से 100
प्याज - 30 से 40 - 55 से 60
लहसुन -150 से 170 - 180 से 200
अदरक -150 -180 - 175 से 200
हरी धनिया -140 से 160 - 180 से 200
शिमला मिर्च -80 से 100 - 120 से 130
हरी मिर्च- 50 से 60 - 80 से 100
आलू 35 से 40 - 40 से 50