उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही मत्स्य संपदा योजना के तहत शनिवार को शाम चार बजे करछना ब्लॉक सभागार में कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने मत्स्य पालकों के साथ बैठक की।
इस दौरान डॉ. संजय कुमार निषाद ने मत्स्य पालकों को योजना की जानकारी दी। पात्रों के अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए निर्देशित किए। उन्होंने सपा व बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने निषाद समाज के हक और अधिकार को छीना था। शिक्षा और रोजगार से वंचित रखकर पार्टी का झंडा थमाया।
उन्होंने कहा कि यह वही प्रयागराज है जो निषाद समाज की राजधानी हुआ करती थी लेकिन यहां के लोग अपना वजूद खो रहे हैं। अब जरूरत आ गई है कि प्रयागराज के निषाद समाज के लोग जागे और लखनऊ पर कब्जा करें। यह तभी संभव होगा जब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
बैठक में मंत्री ने कहा सभी लोग मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना व निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन, मोपेड विद आइसबॉक्स योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाएं।
निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी बाबूराम निषाद, राष्ट्रीय सचिव मुरलीवर निषाद, वीरेंद्र निषाद व जिला अध्यक्ष रामटहल निषाद ने फूल माला से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर पिंटू निषाद, नितेश कुमार, संजय शुक्ला, योगेश निषाद, राकेश निषाद, विनय निषाद, सुमित निषाद, संध्या निषाद, उमाकांत निषाद, विजय निषाद मौजूद रहे। फोटो