फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव, जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे: डॉ.नानक सरन

विज्ञापन
Prevention from Corona, will provide better health services to the needy: Dr. Nanak Saran - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। नवागत मुख्य चिकित्साधिकरी (सीएमओ) डॉ. नानक सरन ने मंगलवार शाम कार्यभार संभाल लिया। अपनी प्राथमिकताओं में उन्होंने कोरोना से बचाव, जांच और संक्रमितों के उपचार में पूरी ऊर्जा और टीम वर्क के साथ काम करना, जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना बताया। उन्होंने कहाकि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

निवर्तमान सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय से चार्ज लेने के बाद मातहत एसीएमओ, चिकित्साधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। एसीएमओ डॉ. एके तिवारी, डॉ. सत्येन राय, डॉ. तीरथ लाल, डॉ. राहुल सिंह समेत अन्य मातहतों ने पुष्पगुच्छ देकर डॉ. नानक का स्वागत किया।
नवागत सीएमओ डॉ. नानक सरन ने मातहतों के साथ बैठक कर योजनाओं, कोरोना और टीकाकरण समेत अन्य मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, कोरोना जांच का दायरा बढ़ाना है। कोरोना संक्रमित भले ही कम हुए हों लेकिन सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियां पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें