फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर किया खुदकुशी का नाटक, गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • - बीवी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली के जलापुर टेंगाई गांव में चरित्र पर शक में एक किसान ने पत्नी की सब्बल मारकर हत्या कर दी और खुद लाश के पास बेहोश होने का नाटक करते हुए लेट गया। कमरे से बच्ची के रोने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने अंदर देखा। बिस्तर पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने खिड़की तोड़वाकर शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने पति से सख्ती की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। 
विज्ञापन


जलापुर टेंगाई गांव का राकेश किसानी करता है। आठ साल पहले उसकी शादी लक्ष्मी (32) के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को एक बेटा रंजीत व साढ़े सात माह की बेटी रोशनी हुई। पिछले कुछ दिनों से लक्ष्मी व राकेश के रिश्तों में खटास थी। पति-पत्नी के बीच बोलचाल भी नहीं थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राकेश के घर से बेटी रोशनी के जोर-जोर से रोने की आवाज मोहल्ले वालों को सुनाई दी। इसके बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोग आशंकित हो गए। राकेश का बेटा रंजीत घर के बाहर ही खेल रहा था।

आशंकावश लोगों ने मकान की खिड़की के पल्ले को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर का नजारा देख मोहल्ले के लोग सन्न रह गए। लक्ष्मी का शव बेड पर पड़ा था और उसके सिर से खून रिस रहा था। पास में ही राकेश औंधे मुंह पड़ा था। आननफानन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी समर बहादुर, सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, इंस्पेक्टर कोखराज पीके राय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी जबकि, राकेश जिंदा था।
विज्ञापन


उसके मुंह पर पानी के छींटे माए गए तो वह होश में आ गया। पुलिस ने लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर का दरवाजा व खिड़की अंदर से बंद होने व मकान में अंदर जाने का अन्य रास्ता नहीं होने के कारण पुलिस को राकेश पर हत्या का शक हुआ। पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसी वजह से अक्सर झगड़ा होता था। दो महीने पहले हुए झगड़े के बाद से लक्ष्मी उससे बात तक नहीं कर रही थी। इसी वजह से सुबह उसने बेटे को घर से बाहर निकालने के बाद लक्ष्मी को सब्बल से पीटकर मार डाला। पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर लिया है।

जलालपुर टेंगाई गांव में विवाहिता की हत्या होने की खबर के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि जिस कमरे में शव था वहां राकेश के अलावा अन्य कोई नहीं था। कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद किया गया था। इस वजह से राकेश से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। समर बहादुर, एएसपी

सुबह गाय को दिया चारा, फिर वारदात को दिया अंजाम
मोहल्ले वालों के अनुसार राकेश ने गाय पाल रखी है। मंगलवार सुबह रोज की तरह ही उसने अपनी गाय को चारा दिया। इस दौरान उसका बेटा रंजीत बाहर आकर खेलने लगा। इसके बाद राकेश फिर से घर में चला गया। इस बीच जब रोशनी के रोने की आवाज आई तो मोहल्ले के लोगों को लक्ष्मी की हत्या के बारे में जानकारी हो सकी।

सनकी है राकेश, अब हो रहा पछतावा
पत्नी की हत्या में गिरफ्तार राकेश को अब पछतावा हो रहा है। उसने हत्या तो कर दी लेकिन, अपनी जान देने से वह डर गया। पहले नाटक रचा कि दोनों ने खुदकुशी की है लेकिन, किस्मत से वह बच निकला। जब पुलिस ने कड़ाई की तो वह सच उगलने लगा। घटना को लेकर अब उसे पछतावा हो रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि राकेश सनकी दिमाग का था। पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता था। इसके अलावा गांव व मोहल्ले वालों के प्रति भी उसका व्यवहार ठीक नहीं था।

भूख से रो रही थी रोशनी
मृतका लक्ष्मी का जिस बेड पर शव पड़ा था, उसी के पास में बोतल में दूध भी मिला। चर्चा रही कि जिस वक्त लक्ष्मी बेटी के लिए दूध बना रही होगी तभी राकेश ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी खुदकुशी करने का नाटक करने लगा। लक्ष्मी मर चुकी थी और राकेश नाटक कर लेटा था। इस वजह से भूखी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तब जाकर मोहल्ले के लोगों को घटना के बारे में जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें