फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद जीत-हार का अंतर बढ़ा, अमरेंद्र को 198 मतों की बढ़त

विज्ञापन
Presidential win-loss gap widens, Amarendra leads by 198 votes
विज्ञापन
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मतगणना के आगे बढ़ने के साथ ही अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर प्रत्याशियों के मतों का अंतर बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष पद मंगलवार को हुई गिनती के बाद अमरेंद्रनाथ सिंह ने 198 मतों का अंतर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा से बना लिया है। जबकि अन्य पदों पर आगे चल रहे उम्मीदवारों के आगे बढ़ने का क्रम जारी है। मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 5000 तथा संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 4100 वोटों की गिनती पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र नाथ सिंह और महासचिव के लिए प्रभाशंकर मिश्र की बढ़त जारी रही तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जमील अहमद आजमी और कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश चंद्र तिवारी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर दिलीप कुमार पांडेय, राजेंद्र कुमार सिंह व ऊष्मा मिश्रा के बढ़ने का क्रम जारी है। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर संजय सिंह सोमवंशी व अभिषेक शुक्ल के बीच मुकाबला कड़ा है। संजय सिर्फ दो वोटों से अभिषेक से आगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तक हुई 5004 वोटों की गिनती तक अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र नाथ सिंह 1332 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा से 198 वोटों से आगे थे। महासचिव के प्रत्याशी प्रभाशंकर मिश्र 1389 वोटों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यधीर सिंह जादौन से 400 वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जमील अहमद आजमी 1016 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश्वर सिंह से 229 वोटों से और कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश चंद्र तिवारी 1684 वोटों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार मिश्र से 849 मतों से आगे चल रहे थे।
मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी के अनुसार सोमवार को मतगणना में एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र, सदस्य एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, वीके सिंह व वीपी श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, सोम नारायण मिश्र, प्राणेशदत्त त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, अश्वनी कुमार ओझा, नरेंद्र सिंह व मिथिलेश कुमार साहू ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार मतों की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को मिले वोट
अमरेंद्र नाथ सिंह 1332
अनिल तिवारी 884
अशोक कुमार सिंह 403
बृजेश सहाय 503
छोटे लाल पांडेय (सीएल पांडेय) 454
राधा कांत ओझा (आरके ओझा) 1164
राम औतार वर्मा 153
000
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
आशीष मिश्रा 370
अमित कुमार (अमित श्रीवास्तव) 599
जय प्रकाश त्रिपाठी 271
जमील अहमद आजमी 1016
जितेंद्र नारायण राय 127
कीर्तिकर पांडेय 137
मनोज कुमार मिश्रा 634
पियूष शुक्ला 709
राजेश्वर सिंह 787
विनोद कुमार जायसवाल 199
महासचिव
अखिलेश कुमार द्विवेदी (डॉक्टर) 54
अखिलेश कुमार शर्मा 801
अनुराधा सुंदरम 220
कमलेश कुमार द्विवेदी (केके द्विवेदी) 132
प्रभाशंकर मिश्रा (पीएस मिश्रा) 1389
संतोष कुमार मिश्रा 299
सत्यधीर सिंह जादौन 989
सुनीता शर्मा 49
विक्रांत पांडेय 633
विनय प्रताप सिंह (यादव) 343
कोषाध्यक्ष
अजय कुमार मिश्रा (अजय मिश्रा) 835
अरविंद कुमार त्रिवेदी 144
बीरेंद्र सिंह पाल 315
दुर्गेश चंद्र तिवारी 1684
ओमप्रकाश त्रिपाठी 101
राज किशोर (सिंह) 376
रणविजय सिंह 777
शिव प्रसाद यादव 604
संयुक्त सचिव के चार पदों पर 4097 मतों की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट
संयुक्त सचिव (प्रशासन)
अभिषेक शुक्ला 728
अमित स्वरूप तिवारी (मोनू) 84
आनंद शंकर दूबे 143
बैरिस्टर सिंह 270
धर्मेंद्र कुमार यादव 347
गौतम कुमार मिश्रा 153
कंचन सिंह 265
कृष्ण कुमार सिंह 50
राहुल सिंह 32
राजीव कुमार 68
राजीव द्विवेदी 338
संजय सिंह (संजय सोमवंशी) 370
श्रवण कुमार पांडेय 109
सुमित कुमार श्रीवास्तव 427
उलझन सिंह बिंद 79
विनोद कुमार तिवारी 53
योगेंद्र कुमार जायसवाल (वाईके जायसवाल) 89
संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)
अजय कुमार मौर्या 460
अजय सिंह 687
दिलीप कुमार पांडेय 1323
कृष्णा कुमार शुक्ला 323
नरेंद्र कुमार (तिवारी) 179
विकास मिश्रा 153
यादवेश यादव 810
संयुक्त सचिव (प्रेस)
अभिषेक मिश्रा 707
आशुतोष त्रिपाठी 1065
पुनीत कुमार शुक्ला 701
राजेंद्र कुमार सिंह 1401
संयुक्त सचिव (महिला)
अंजना चतुर्वेदी 834
कुमारी ताहिरा शबनम 622
मंजू कुमारी (मंजू पांडेय) 1180
ऊष्मा मिश्रा 1289
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें