एसपी रेलवे समेत तीन को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क
उधर, जनपद में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। ऑपरेशन व शौर्य के आधार पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए पीएसी चार वाहिनी में तैनात मुख्य आरक्षी द्वारिका सिंह यादव को प्लैटिनम और एसपी रेलवे सिद्धार्थशंकर मीणा व डिप्टी एसपी श्वेता आशुतोष झा को सिल्वर श्रेणी का पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।