फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : 29 नवंबर के बाद भी इलाहाबाद विवि की कुलपति रहेंगी प्रो. संगीता, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Thu, 20 Nov 2025 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्राे. संगीता श्रीवास्तव का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद शिक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव, कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्राे. संगीता श्रीवास्तव का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद शिक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया गया। प्रो. संगीता अगले आदेश तक इस पद पर बनी रहेंगी। प्रो. संगीता श्रीवास्तव का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा हो रहा है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय की ओर से नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सर्च कमेटी भी गठित कर दी गई है। कुलपति पद के लिए विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर ने आवेदन किया है। हालांकि चयन प्रक्रिया पूरी होने में देरी की बात कही जा रही है। ऐसे में अगले आदेश तक प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यकाल को बढ़ाया गया है। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त पत्र के अनुसार राष्ट्रपति के आदेश पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का कार्यकाल विस्तारित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें