फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से बाहर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शाखा खोलने की तैयारी

Sat, 15 Feb 2020 05:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की देश में कहीं भी नई शाखा खोली जा सके, इसके लिए प्रयास तेज हो गए हैं। सबसे पहले कौशांबी में नई शाखा खोले जाने की तैयारी है और इसके लिए इविवि प्रशासन की ओर से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। इस बाबत पिछले साल इविवि की कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया था, जिसे मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

2 of 4
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि नया जनपद बनने के बाद कौशांबी को कोई भी सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान और तकनीकी शिक्षण संस्थान नहीं मिला।

इस वजह से यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। सांसद ने मांग की थी कि इविवि की एक शाखा अगर कौशांबी में खुले जाएगी तो यहां के छात्र-छात्राओं के साथ बुंदेलखंड, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के विद्यार्थियों को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र की कॉपी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी गई थी और वहां से वीसी दफ्तर को एक पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
हालांकि इविवि के बाइलॉज में है कि विश्वविद्यालय की शाखा 16 किलोमीटर के दायरे में ही खोली जा सकती है। इस दायरे के बाहर शाखा खोले जाने का कोई प्रावधान नहीं। ऐसे में इविवि की 29 जून 2019 को हुई कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि विश्वविद्यालय की शाखा देश में कहीं भी खोली जा सकती है और इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दिया गया।

सांसद विनोद सोनकर ने शुक्रवार को इविवि के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी से मुलाकात कर इस मसले पर वार्त की तो उन्हें बताया गया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सांसद ने कुलपति से कहा कि एक पत्र मंत्रालय को भेजें और वह खुद भी इसके लिए प्रयास करेंगे। इस बाद रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला की ओर से मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव को पत्र भेजकर मामले से अवगत करा दिया और उन्हें बताया गया कि सांसद ने इविवि के समक्ष प्रस्ताव रखा है कि एक शाखा कौशांबी में खोली जाए। साथ ही पत्र के माध्यम से उप सचिव को कार्य परिषद में पारित हुए प्रस्ताव से भी अवगत करा दिया गया है और प्राथमिकता के आधार पर इसे मंजूरी देने की मांग की गई है।

अपने संसाधनों से चलेगा पंत छात्रावास
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध पंत्र छात्रावास में एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुफ्त आईएएस-पीसीएस की कोचिंग दी जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय से यह बंद चल रहा है। सांसद विनोद सोनकर ने इस मुद्दे पर भी कुलपति से बातचीत की। सांसद ने बताया कि फिलहाल अभी यह तय हुआ है कि सेल्फ फाइनेंस के तहत इसका संचालन किया जाएगा और सांसद जल्द ही भारत सरकार में बात करके इसके लिए संचालन के लिए बजट का प्रावधान कराएंगे।

इविवि का नाम बदलने का भी उठा मुद्दा
सांसद विनोद सोनकर ने संसद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘प्रयागराज विश्वविद्यालय’ किए जाने का मुद्दा उठाया था। सांसद ने वीसी से इस मसले पर भी बात की। सांसद को बताया गया कि इस बाबत अभी कोई नोटिस नहीं आया है।
सेल्फ फाइनेंस से चलेगा पंत संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें