फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमत निकेतन प्रयागराज में रिसीवर तैनात करने की तैयारी

Tue, 04 Aug 2020 06:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
civil lines hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
संगमनगरी के प्रतिष्ठित मंदिर हनुमत निकेतन में दान और चढ़ावा को लेकर मचे घमासान के बीच रिसीवर की तैनाती की तैयारी शुरू हो गई है। करोड़ों रुपये की संपत्ति वाले मंदिर में दानव चढ़ावे को लेकर शिकायतों के बाद जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने हस्तक्षेप किया है। डीएम ने सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


सोसाइटी रजिस्ट्रार ने हनुमत निकेतन ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। साथ ही दो हफ्ते के भीतर नवीनीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है। चेताया गया है कि तय अवधि के भीतर अगर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो ट्रस्ट का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। सिविल लाइंस में करोड़ों रुपये की संपत्ति वाले ‘श्रीहनुमत निकेतन प्रयाग’ ट्रस्ट की ओर से हनुमत निकेतन मंदिर की व्यवस्था संचालित की जाती है।

इसके तहत हनुमान, शिव परिवार, दुर्गा, रामदरबार की प्रतिमाओं वाले भव्य मंदिर के अलावा व्यायामशाला, औषधालय, पुस्तकालय, योगालय का भी संचालन किया जाता है। इस मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक और कोषाध्यक्ष केबीच दान व चढ़ावे को लेकर खींचतान की शिकायत डीएम से की गई है। भाजपा काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष दिवाकर नाथ त्रिपाठी की शिकायत पर डीएम ने सोसाइटी रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


सहायक रजिस्ट्रार राजेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को अमर उजाला को बताया कि डीएम के निर्देश पर हनुमत निकेतन ट्रस्ट को दो बार नोटिस भेजा गया, लेकिन डाक इस टिप्पणी के साथ वापस कर दी गई कि ट्रस्ट का पता अधूरा और बिना मकान नंबर का है। ऐसे में नोटिस तामील नहीं हो सका है। कोट हनुमत निकेतन मंदिर में रिसीवर तैनात करने संबंधी प्रस्ताव पर डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में ट्रस्ट का पक्ष लिया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार मिश्र, सहायक रजिस्ट्रार। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें