फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: स्लीपर कोच के यात्रियों को बेडरोल देने की तैयारी, पाॅयलट प्रोजेक्ट के रूप में चेन्नई से होगी शुरुआत

Mon, 01 Dec 2025 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसी कोच की तर्ज पर रेलवे ट्रेनों के स्लीपर कोच में भी यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है। पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में यह सुविधा देश में सबसे पहले चेन्नई मंडल में शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
स्लीपर कोच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसी कोच की तर्ज पर रेलवे ट्रेनों के स्लीपर कोच में भी यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है। पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में यह सुविधा देश में सबसे पहले चेन्नई मंडल में शुरू होने जा रही है। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) समेत अन्य जोनल रेलवे में भी यह सुविधा इसी वित्तीय वर्ष में दी जा सकती है।

वर्तमान में एसी इकोनॉमी, एसी थ्री, एसी टू और एसी फर्स्ट कोच में सफर करने वाले यात्रियों को ही रेलवे बेडरोल मुहैया कराता है। स्लीपर कोच के भी यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी रेलवे बेडरोल की सुविधा दे।

इसे देखते हुए दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल ने अपनी दस ट्रेनों में यह सुविधा ट्रायल के रूप में एक जनवरी 2026 से देने की घोषणा की है। डीआरएम चेन्नई ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी भी साझा की है। यात्रियों की डिमांड पर उन्हें 50 रुपये में बेड रोल उपलब्ध करवाया जाएगा।

यात्रियों के पास तीन विकल्प रहेंगे। 50 रुपये वाले विकल्प में एक बेडशीट, एक पिलो और एक पिलो कवर दिया जाएगा। अगर किसी यात्री को सिर्फ बेडशीट चाहिए तो उसे 20 रुपये और एक पिलो व पिलो कवर चाहिए तो 30 रुपये का शुल्क रेलवे को देना होगा।

इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि चेन्नई मंडल में यह सुविधा अगले वर्ष शुरू होने जा रही है। अभी यह पॉयलट प्रोजेक्ट है। एनसीआर में इसकी समीक्षा होगी, उसके बाद ही बेडरोल दिए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें