फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंगापार को नोएडा की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी से शहर को जोड़ने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के निर्माण के बाद गंगापार क्षेत्र को नोएडा की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। गंगापार में गोल्फ ग्राउंड, स्टेडियम और हाउसिंग सोसाइटी की सुविधा लोगों को मिलेगी। इतना ही नहीं यहां पर कई बड़े होटल और मॉल का निर्माण भी किया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक बजट वाला सलोरी-हेतापट्टी पुल प्रयागराज को दिया है। इसके निर्माण के बाद गंगापार को नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बता दें कि 20 जनवरी 2026 को झूंसी से शहर को जोड़ने वाले गंगा नदी पर बन रहे सलोरी-हेतापट्टी पुल की पहली किस्त 300 करोड़ रुपये शासन की तरफ से जारी की गई थी। 3.6 किलोमीटर लंबे चार लेन के पुल का निर्माण सेगमेंटल बॉक्स गर्डर तकनीक के आधार पर किया जाएगा। इस पुल के निर्माण की कुल लागत 952 करोड़ रुपये है। पुल के निर्माण से झूंसी, जौनपुर, मछली शहर, गोरखपुर सहित पूर्वांचल की तरफ से आने वाले लोगों को घंटों जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं, हेतापट्टी को लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। पुल के निर्माण से थरवई, बहरिया, सिकंदरा, फैजुल्लापुर, सहसों, रामनगर, गारापुर, सराय चंडी सहित जौनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शास्त्री पुल से आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें