नई टाउनशिप में प्लॉट के साथ फ्लैट भी मिलेंगे
नई टाउनशिप में लोगों को फ्लैट के साथ प्लॉट खरीदने का मौका भी मिलेगा। पीडीए वहां बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग बनवाएगा। साथ ही छोटे व बड़े प्लाॅट भी उपलब्ध कराएगा। नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ में स्कूल, कॉलेज, पार्क, सामुदायिक केंद्र भी बनाए जाएंगे।
मेट्रो ट्रेन के संचालन से आसान होगा आवागमन
पीडीए की ओर से प्रस्तावित मेट्रो रेल के रूट में प्रयागराज एयरपोर्ट को भी शामिल किया गया है और नई टाउनशिप भी एयरपोर्ट के पास बसने जा रही है। ऐसे में टाउनशिप में जमीन व मकान लेने वालों के लिए टाउनशिप से शहर तक का आवागमन काफी आसान हो जाएगा।
डीपीआर के लिए एजेंसी का चयन जल्द
नई टाउनशिप एयरोसिटी कैसी होगी, इसका स्वरूप निर्धारित करने के लिए जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और कुछ एजेंसियों ने तकनीकी प्रस्तुतीकरण भी दिया है।