फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कुंभ-2031 से पहले फ्लाईओवर और एलिवेटेड पुल बनाने की तैयारी, जल्द शुरू होगा सर्वे

Wed, 02 Jul 2025 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुंभ-2031 से पहले शहर में फ्लाईओवर के साथ एलिवेटेड पुल के निर्माण की भी तैयारी है। सर्वे के बाद जल्द ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण के अलावा यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ज्यादा काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ-2031 से पहले शहर में फ्लाईओवर के साथ एलिवेटेड पुल के निर्माण की भी तैयारी है। सर्वे के बाद जल्द ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण के अलावा यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ज्यादा काम कराए जाएंगे।

नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान का कहना है कि वर्ष 2031 कुंभ को ध्यान में व्यापक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। महाकुंभ-2025 में अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक आए थे। इसे ध्यान में रखकर आवागमन के साधनों व यातायात व्यवस्था पर ज्यादा जोर रहेगा। वहीं, प्रस्ताव तैयार करने से पहले महाकुंभ-2025 की खामियों का भी अध्ययन किया जाएगा।

दो पुल की पहले से हो चुकी है घोषणा

गंगा और यमुना नदी पर एक-एक पुल के निर्माण की घोषणा महाकुंभ-2025 के दौरान ही हो चुकी है। महाकुंभ के दौरान हुई कैबिनेट की बैठक में इन पुलों के निर्माण पर मुहर लगी थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि इन दोनों पुलों का निर्माण पर निर्णय कुंभ-2031 की परियोजनाओं की शुरुआत है। अब इन पुलों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनके अलावा शास्त्री पुल और यमुना पर नए पुल से लगे हुए नए पुलों की भी मांग की जा रही है। इनके लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें