एआई कैमरों से मिलेगी रियल टाइम निगरानी
एआई आधारित कैमरे लागू होने के बाद प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों की निगरानी अत्याधुनिक तकनीक से की जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरों को एआई सॉफ्टवेयर से जोड़ कर परीक्षा कक्षों में होने वाली गतिविधियों का स्वतः विश्लेषण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की असामान्य हलचल, बार-बार स्थान परिवर्तन, समूह में बातचीत अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान होते ही सिस्टम तत्काल अलर्ट जारी करेगा। यह अलर्ट सीधे कंट्रोल रूम और संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों तक पहुंचेगा, जिससे मौके पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। वर्तमान में उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की परीक्षाएं एआई आधारित कैमरों की निगरानी में कराई जा रही हैं।
बोर्ड परीक्षाओं में एआई कैमरे लगाने के लिए दोबारा प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए नए सिरे से टेंडर जारी होंगे और कंपनियों की मांग के अनुसार आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। पिछले वर्षों में कंपनियों द्वारा बजट से करीब दोगुनी राशि मांगे जाने के कारण टेंडर निरस्त करने पड़े थे। - भगवती सिंह, सचिव