फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेला की तैयारियों में तेजी, सभी विभागों के टेंडर जारी , यातायात व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Thu, 20 Nov 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी गति पकड़ ली है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मेले से जुड़ी सभी प्रमुख विभागीय तैयारियों के टेंडर पूरे हो चुके हैं और विभिन्न कार्यों पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेला 2026 के लिए पांटून पुल तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी गति पकड़ ली है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मेले से जुड़ी सभी प्रमुख विभागीय तैयारियों के टेंडर पूरे हो चुके हैं और विभिन्न कार्यों पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


आयुक्त ने बताया कि पुलों के निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों पर विभागों ने काम आरंभ कर दिया है। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात प्लान भी तैयार कर लिया है, ताकि सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

मेले में पार्किंग की समस्या न हो, इसके लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं और उनकी तैयारी अंतिम चरण में है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन


नदी के किनारे बने दलदल वाले क्षेत्रों को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्यों को पूरा कर मेले को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाएगा। आयुक्त ने दावा किया कि इस बार का माघ मेला व्यवस्थाओं के लिहाज से पिछली बारों की तुलना में और बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें