फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : विभूति एक्सप्रेस को भी प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट करने की तैयारी, एलएचबी रेक से लैस होनी है ट्रेन

Tue, 17 Jun 2025 05:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज रामबाग- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस को भी प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। विभूति एक्सप्रेस को एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से लैस किया जाना है।
विज्ञापन
विभूति एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज रामबाग- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस को भी प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। विभूति एक्सप्रेस को एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से लैस किया जाना है, लेकिन रामबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई कम होने की वजह से यह ट्रेन अब प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट होगी। ताकि ट्रेन को एलएचबी रेक से लैस किया जा सके।

बता दें कि गाड़ी संख्या 12333/12334 विभूति एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज रामबाग से हावड़ा के बीच होता है। वर्तमान में यह ट्रेन पुराने आईसीएफ कोच के साथ संचालित हो रही है। अभी इसमें कुल 19 कोच है। ट्रेन में रेलवे द्वारा एलएचबी रेक लगाया जाना है। एलएचबी रेक लगने के बाद इसमें कुल कोच की संख्या 22 हो जाएगी। प्रयागराज रामबाग स्टेशन की बात करें तो यहां विभूति एक्सप्रेस का आवागमन प्लेटफार्म नंबर एक से ही होता है। प्लेटफार्म की लंबाई कम होने केे चलते 22 कोच का एलएचबी रेक इसमें नहीं आ सकता।

विज्ञापन


इसी वजह से इस ट्रेन को प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस भी प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट की जानी है। इसका बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। पहले बापूधाम एक्सप्रेस ही प्रयागराज जंक्शन पर शिफ्ट होगी। उसके बाद विभूति को शिफ्ट किया जाएगा। इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में विभूति को एलएचबी रेक मिलेगा। इसके नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें