आयोग ने पीसीएस-2021 के तहत 678 पदों का अंतिम चयन परिणाम 19 अक्तूबर 2019 को जारी किया गया था। इनमें से 627 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया था। छह माह बीत गए, लेकिन उत्तरकुंजी जारी नहीं हुई। आयोग के सूत्रों के मुताबिक इन सभी चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेेजे जाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कई पदों के लिए संस्तुति भेज दी गईं है और बाकी रह गए कुछ चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति भेजी जा रही है।
इस प्रक्रिया को पूरा होने में 10 दिन लग सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2022 की उत्तरकुंजी पर पूर्व में ली गई आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है और अंतिम उत्तरकुंजी भी लगभग तैयार कर ली गई है। जिस दिन सभी चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी जाएगी, उसी दिन अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी कर दी जाएगी। 10 से 15 दिनों में उत्तरकुंजी जारी होने की संभावना है।