फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : दयालपुर हॉल्ट में सरयू एक्सप्रेस के ठहराव की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 13 Jan 2023 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा बृहस्पतिवार को माघ मेले से जुड़ीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान दयालपुर स्टेशन बचाओ समिति के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर बताया कि सरयू एक्सप्रेस का ठहराव होने से 15 गांव के लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-प्रतापगढ़ रेलमार्ग स्थित दयालपुर स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली सरयू एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। इसके साथ ही दयालपुर में पीआरएल पैसेंजर के ठहराव का भी प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा बृहस्पतिवार को माघ मेले से जुड़ीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। इस दौरान दयालपुर स्टेशन बचाओ समिति के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर बताया कि सरयू एक्सप्रेस का ठहराव होने से 15 गांव के लोगों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


इस पर डीआरएम ने कहा कि वह जल्द ही दयालपुर हाल्ट का निरीक्षण करेंगे। यह भी कहा कि सरयू के ठहराव का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही ठहराव शुरू हो जाएगा। साथ ही अब पीआरएल का भी प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार द्विवेदी, सुखदेव पटेल, डॉ. रवि भूषण यादव, मो. रफीक, संत लाल, अमरनाथ, रामसिंह, कुंवर सिंह ने डीआरएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। 

बता दें कि 2005 में कम आमदनी की वजह से दयालपुर स्टेशन बंद हुआ था। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पिछले वर्ष आठ जनवरी को दयालपुर स्टेशन हॉल्ट के रूप में छह माह के लिए खोला गया था। इसके बाद यहां अयोध्या पैसेंजर का ठहराव सुनिश्चित हुआ, लेकिन एक दिसंबर 22 से कोहरे की वजह से वह ट्रेन भी बंद हो गई। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें