फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की बर्खास्तगी की तैयारी

विज्ञापन
Preparation for dismissal of accountants - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
बर्खास्तगी की तैयारी, विरोध में जाएंगे कोर्ट जाएंगे लेखपाल
विज्ञापन

0 10 नेताओं का हुआ निलंबन, आज मिल सकता है नोटिस
0 सर्विस ब्रेक के बाद भी पीछे नहीं लेखपाल, दिखाई एकजुटता
प्रयागराज। हड़ताल की अगुवाई करने वाले लेखपालों की बर्खास्तगी की तैयारी है। लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा महामंत्री समेत कई जिलों में पदाधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। अब यहां भी इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को जिला इकाई के 10 पदाधिकारियों को निलंबित किए जाने की सूचना है। डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को निलंबित लेखपालों को नोटिस मिलने की बात कही जा रही है।
निलंबित होने वाले पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर, मंत्री विवेकानंद त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकास सिंह, उपमंत्री अवनीश पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, रीना आर्य, प्रभाकर सिंह, अनूप कुमार, रमाशंकर शुक्ल शामिल है। इनके बाद तहसील इकाई के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। हालांकि, अफसर इस बारे में अभी कुछ नहीं बोल रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी भानु प्रताप का कहना है कि हड़ताल में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन इस बारे में अधिक बताने से उन्होंने मना कर दिया। उनका कहना है कि आदेश जारी होने के बाद ही वह कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सर्विस ब्रेक किए जाने तथा अन्य कार्रवाई के बाद भी लेखपाल पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कार्रवाइयों के खिलाफ कोर्ट जाने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि सरकार को भी इसकी भनक है। इसलिए सरकार की तरफ से उच्च न्यायालय में कैबिएट दाखिल की गई है। इसके अलावा आठ सूत्रीय मांग के समर्थन में लेखपाल 10वें दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। कलक्ट्रेट में बड़ी संख्या में जुटकर लेखपालों ने अपनी एकता भी दिखाई। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि कार्रवाइयों से वे पीछे नहीं हटेंगे। उनका आंदोलन और तेज होगा। मांग पूरी होने तथा लेखपालों पर हुई कार्रवाई वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। पटवार संघ ने भी आंदोलन का समर्थन किया। हड़ताल और धरना में अवनीश पांडेय, राकेश यादव, विवेकानंद, अनिल कुमार, अनूप कुमार, राजकुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें