प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ, एआरओ) आदि परीक्षा 2016 की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ, एआरओ) आदि परीक्षा 2016 की प्रारंभिक परीक्षा तीन मई 2020 को होगी। समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ, एआरओ) आदि परीक्षा 2016 की मुख्य परीक्षा एक नवंबर 2020 को होगी।