फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में गर्भवती महिला और उसके पति के साथ मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 21 Oct 2023 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और मरीज और उसके साथ आए तीमारदार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। डॉक्टर और मरीज दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में मारपीट का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके पति के साथ जूनियर डॉक्टरों के मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गर्भवती महिला पति को बचाने के लिए चीखती चिल्लाती सुनाई दे रही है। डॉक्टरों ने इस मामले में अस्पताल में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए महिला और उसके पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित ने थाने में फिलहाल तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन










 
एसआरएन अस्पताल में एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थी। उसका आरोप है कि वह जैसे ही अल्ट्रासाउंड कक्ष में घुसी कि एक जूनियर डॉक्टर ने उसके पेट पर हाथ से धक्का देते हुए कमरे से बाहर कर दिया। इसका विरोध उसके साथ आए पति ने किया तो डॉक्टरों ने उसके साथ अभद्रता की और पुलिस को बुला लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर और तीमारदार दोनों एक दूसरे पर लगा रहे मारपीट का आरोप

आरोप यह भी है कि पुलिस के पहुंचते ही कई और जूनियर डॉक्टर पहुंच गए पति की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पर महिला के साथ भी हाथापाई की गई। इस दौरान घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें महिला पति को बचाने के लिए चीखती चिल्लाती नजर आ रही है। मौके पर पुलिस भी मौजूद दिखाई दे रही है। 

इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की तरफ से थाने में तहरीर देकर कहा गया है कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में कुछ लोग जबरन घुस गए और मना करने पर हाथापाई की और दरवाजे और खिड़कियों पर लगे कांच को तोड़ दिया। अपने रिश्तेदारों को बुलाकर डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें