फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 के पार रही प्रयागराज की प्रतीक्षा सूची, छठ बाद ही राहत

विज्ञापन
prayraj' s crossed 500 in railway waiting - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
500 के पार रही प्रयागराज की प्रतीक्षा सूची, छठ बाद ही राहत
विज्ञापन

तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते जनरल कोच में तब्दील हो गए स्लीपर के कोच
एसी थर्ड के 16 कोच होने के बावजूद पहली बार हमसफर में 350 के पार पहुंची प्रतीक्षा सूची
प्रयागराज। दिवाली मनाने के बाद अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों की वजह से बुधवार को तमाम ट्रेनें प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से ठसाठस गईं। लंबे समय बाद प्रयागराज एक्सप्रेस में जहां प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 500 को पार कर गया तो वहीं दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में भी एसी थर्ड के 16 कोच होने के बावजूद उसमें प्रतीक्षा सूची 350 के पार रही। यह पहला मौका रहा कि जब हमसफर के थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 350 के पार पहुंची। फिलहाल दिल्ली एवं अन्य रूट पर जाने वाले यात्रियों को छठ तक ट्रेनों में भीड़ ही मिलनी है। छठ के बाद ही इन सभी रूट की राह आसान हो सकती है।
प्रयागराज से विभिन्न स्थानों की ओर दिवाली बाद की तिथियों में तमाम ट्रेनें तकरीबन चार माह पूर्व ही पैक हो गई थीं। भाई दूज का पर्व मनाने के बाद संगम, प्रयागराज, हमसफर एक्सप्रेस, वंदे भारत, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की रवानगी के दौरान जंक्शन पर खासी भीड़ हो गई। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के साथ नो रूम होने की वजह से जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं बैठ गया। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 550 को पार कर गया। इसके बाद इसमेें नो रूम हो गया। इसके थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 150 और एसी टू में 151 तक पहुंच गई। इसी तरह दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची350 से ज्यादा रही। इसके स्लीपर में भी प्रतीक्षा सूची 158 तक पहुंच गई। इसी तरह दिल्ली रूट की रीवा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-नई दिल्ली, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी नो रूम रहा। मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही। उधर, मुंबई रूट की प्रमुख ट्रेनों की बात करें तो तुलसी, काशी, कामायनी एक्सप्रेस के स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू में बुधवार को सफर की गुंजाइश नहीं रही। इसकी तीनों श्रेणियों में काफी लंबी वेटिंग रही। इस बीच तमाम ट्रेनों के आरक्षित कोचों में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के बैठ जाने की वजह से जिन लोगों ने काफी पहले ही अपने रिजर्वेशन ट्रेनों में करा रखे थे, उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज का 1400 तो सुविधा स्पेशल का 4370 रुपये रहा किराया
प्रयागराज। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस बाद इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाई लेकिन, इसका किराया ज्यादा होने की वजह से सुविधा स्पेशल के थर्ड एसी और एसी टू की अधिकांश बर्थ खाली ही रही। सुविधा स्पेशल के एसी टू से दिल्ली का किराया बुधवार की सुबह 11 बजे 4370 रुपये दर्शाया जा रहा था जबकि, दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी टू का किराया 1400 रुपये ही है। किराया ज्यादा होेने की वजह से जिनकी मजबूरी थी उन्होंने ही सुविधा स्पेशल से अपनी टिकट बुक करवाई। इसके स्लीपर से भी आंनद विहार का किराया 1305 रुपये रहा। इस वजह से स्लीपर में सुबह 11 बजे के आसपास वेटिंग लिस्ट एक पर ही पहुंची थी। सुविधा स्पेशल के अलावा दिल्ली के लिए के लिए कुछ स्पेशल ट्रेन भी बुधवार को चली। इसमें पटना-नई दिल्ली स्पेशल प्रमुख रूप से शामिल रही। सुविधा के मुकाबले स्पेशल ट्रेन का किराया भी कम ही रहा।
जंक्शन से दिल्ली के लिए प्रमुख ट्रेनों का किराया
ट्रेन का नाम स्लीपर थर्ड एसी एसी टू
प्रयागराज एक्सप्रेस 375 990 1400
आनंद विहार सुविधा 1305 3100 4370
हमसफर एक्सप्रेस 420 1625 उपलब्ध नहीं
पटना-दिल्ली स्पेशल 415 1125 1615
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें