Praying for flood relief by offering a sheet on the tomb
प्रयागराज। अवाम सेवा समिति की ओर से नखासकोहना स्थित दरगाह हजरत अब्बास अली की मजार पर चादर चढ़ाकर नदियों के कहर के कम होने के लिए दुआएं मांगीं गईं। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार के नेतृत्व में मजार पर चादर चढ़ाकर शहरियों के सुरक्षित जीवन और बाढ़ के बाद किसी तरह की महामारी न फैलने के लिए भी दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम में ताज अहमद, उसमान अहमद, गुफरान अहमद, प्रेमनाथ जायसवाल, मोहम्मद अली, सरदार महिंद्रपाल सिंह, मोहम्मद इम्तियाज आदि मौजूद थे।