फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईद-उल-अजहा पर गूंजीं अमन-चैन की दुआएं

Fri, 29 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांति और भाईचारे से मनाया गया। सिंकदरा रोड स्थित ईदगाह फूलपुर, कोहना स्थित जामिया अरबिया तालीम उल इस्लाम मदरसा तथा शाही मस्जिद शेखपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। करनाईपुर में भी बकरीद को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
नवाबगंज के ईदगाहों तथा मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान सेवई और खजूर से लोगों का मुंह मीठा कराया गया। शृंग्वेरपुरधाम में मस्जिदों में लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रतापपुर में नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले। सिरसा नगर पंचायत क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें