फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों की प्रयागवाल सभा तीन फाड़

Mon, 01 Mar 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेला। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दूसरे दिन कल्पवासियों की विदाई के साथ ही तीर्थपुरोहितों की सबसे बड़ी संस्था प्रयागवाल सभा तीन फाड़ हो गई। प्रयागवाल सभा के नाम पर तीन अलग-अलग कमेटियों की घोषणा की गई। प्रयागवाल सभा ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत संस्था प्रयागवाल के पदाधिकारियों ने गंगा पूजन कर मेला प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन


भूमि सुविधाओं के नाम पर तीर्थपुरोहितों की संस्था प्रयागवाल सभा में भी घमासान मच गया है। खाक चौक, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा के बाद समूहों में कल्पवासियों को बसाने वाली सबसे बड़ी संस्था प्रयागवाल सभा का अलग-अलग चुनाव कराया गया। झूंसी में हुए चुनाव में डॉ प्रकाश चंद्र मिश्रा को प्रयागवाल सभा का फिर से अध्यक्ष चुना गया। इस गुट के शंभू तिवारी महामंत्री बनाए गए। जबकि, दूसरे गुट में पालीवाल आश्रम के शिविर में सुभाष पांडेय को अध्यक्ष घोषित किया।  

मोरी रोड स्थित पालीवाल कल्पवास आश्रम परिसर में निर्वाचन अधिकारी पं सुधीर शर्मा की ओर से सुभाष पांडेय को अध्यक्ष और विष्णु प्रोहा, गोपाल मिश्र, राम कृष्ण तिवारी, संतोष भारद्वाज को उपाध्यक्ष तथा पं राजेंद्र पालीवाल को मंत्री बनाया गया। उपस्थित तीर्थ पुरोहितों ने करतल ध्वनि से निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौकेपर दिनकर पांडेय, अतुल तिवारी, अजय शर्मा, दया शंकर तिवारी, महेश तिवारी, राजन पांडेय, कमलेश पांडेय समेत तमाम तीर्थपुरोहित उपस्थित थे। इसी तरह तीसरे गुट ने हरिशंकर पांडेय को प्रयागवाल सभा ट्रस्ट का अध्यक्ष बताया है।

प्रयागवाल सभा के नाम पर कमेटियों के गठन पर उठाई उंगली

प्रयागवाल सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि शंकर पांडेय ने रविवार को षोडशोपचार विधि गंगा पूजन कर निर्विघ्न माघ मेला के लिए मेला प्रशासन का आभार जताया। इस संस्था के पदाधिकारी अमित आलोक पांडेय ने कहा कि प्रयागवाल सभा के नाम पर उनकी संस्था ट्रस्ट के रूप में वर्ष 2017 से पंजीकृत है और इसी संस्था को मान्यता प्राप्त है। पुरानी सभा को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। ऐसे में सभा के नाम पर कमेटियों के गठन अवैध हैं और उनको मान्यता नहीं मिल सकती है। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार तिवारी, दिलीप तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय, दिलीप कुमार दुबे, विनीत दुबे, आलोक शर्मा समेत कई तीर्थपुरोहित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें