मो. उमर की अचूक गेंदबाजी की बदौलत प्रयागराज जोन ने लखनऊ जोन बी को 47 रन से हराकर सीआईएससीई रीजनल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, गाजियाबाद के लक्ष्य भारद्वाज को प्रतियोगिता का बेस्ट बैटर और मो. उमर को बेस्ट बाॅलर चुना गया।
सेंट जोसेफ काॅलेज मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में टाॅस जीतकर प्रयागराज जोन ने 20 ओवर में 114 रन (फैजान अहमद 45, अर्जुन पांडेय 23) बनाए। जवाब में लखनऊ बी की टीम 67 रन पर ही सिमट गई। मुख्य अतिथि व कोच एसएम काजमी और एसएन अब्बास रिजवी ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान करने के साथ काॅलेज के क्रिकेट कोच जहीर अब्बास को भी पुरस्कृत किया।
मैच में अजय सिंह व मो. नबी ने अंपायरिंग और खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की। कमेंट्री विष्णु देव ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर थाॅमस, ज्योति दुबे, आब्रे मगोन, शबी रफीक, लेफ्टिनेंट अजहर उस्मानी आदि उपस्थित रहे।