फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, सिपाहियों का बिल्ला नोचा

Thu, 14 Mar 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हाईवे पर त्रिवेणीपुरम गेट पर मंगलवार की देर शाम कार सवार युवकों ने इलाकाई पुलिस से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान कार सवार युवकों ने रोवर के दो सिपाहियों के नेम प्लेट का बिल्ला नोच लिया। इससे कुछ देर के लिए जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। देर रात को पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। युवकों की कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया था। बुधवार की दोपहर पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर शाम दो युवक ईयान कार से शहर से होते हुए झूंसी आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कार सवार युवकों ने एक महिला और उसके भाई को टक्कर मारी थी। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। इस पर एसआई भीष्मनारायण सिंह तथा एसआई चंद्रजीत सिंह यादव मौके पर पहुंचे। सूचना पर रोवर के सिपाही सूर्यजीत यादव तथा जितेंद्र कुमार भी पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक उस वक्त कार सवार युवक वहां मौजूद दो महिलाओं और एक युवक से गालीगलौज कर रहे थे। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। कार सवार युवकों ने इन्हीं को पहले शहर और बाद में झूंसी में टक्कर मारी थी। रोवर के सिपाहियों ने युवकों को रोकना चाहा तो आरोप है कि  वे पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। इस दौरान मारपीट करने के साथ ही दोनों सिपाहियों के नेम प्लेट का बिल्ला नोच लिया। इससे जीटी रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


किसी तरह पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को काबू में कर कार समेत हिरासत में ले लिया। देर रात को पकड़े गए आरोपी सगेग भाई अशोक मिश्र और पंकज मिश्र निवासी नेचर बिला कालोनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी के खिलाफ सिपाहियों से मारपीट करने के साथ ही एससी/एसटी समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह आरोपियों के जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें