फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी पर महिला भूमिहार समाज ने मनाई होली

Thu, 20 Mar 2025 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नदियों के संगम के शहर तीर्थराज प्रयाग में महिला भूमिहार समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमिहार समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
महिला भूमिहार समाज का होली मिलन समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदियों के संगम के शहर तीर्थराज प्रयाग में महिला भूमिहार समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमिहार समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों का अभिनंदन कर  महिला भूमिहार समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी पर आनंदपूर्वक स्वागत किया। 

विज्ञापन


डॉक्टर राजलक्ष्मी राय ने कहा कि होली आपसी वैमनस्यता को भुलाकर उमंग और उल्लास का त्यौहार है। हमारा उद्देश्य है कि महिला भूमिहार समाज विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे। होली के मनमोहक कार्यक्रम में होली गीत पर महिलाओं ने जोरदार नृत्य किया और प्रचलित फगुआ लोकगीत गाया। रंगोत्सव में अबीर, गुलाल और ठंडाई के साथ महिलाओं ने जमकर हास परिहास किया। कार्यक्रम में पूनम  सिंह डॉ राजलक्ष्मी राय, आरती सिंह गौतम (ब्लॉक प्रमुख), कनक सिंह गौतम, नीलम राय, वंदना,पायल, रिमझिम, नीलू, आरजू राय, आकांक्षा सिंह, प्रज्ञा, चंदा, रेनू गौतम,संध्या गौतम आदि रहीं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें