फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या 

Sun, 14 Apr 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
मऊआइमा के गमरहटा गांव में शनिवार की सुबह चचेरे भाई और भतीजों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पक्षों में अर्से से भूूमि विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्या के आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। भतीजों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। महिला ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन


मऊआइमा के गमरहटा गांव निवासी रामपति देवी (55)  अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थीं। पिता रामेश्वर यादव ने अपनी पूरी जायदाद इकलौती बेटी रामपति देवी के नाम लिख दी थी। रामेश्वर की मौत के बाद चचेरे भाई राज बहादुर यादव से रामपति देवी का विवाद हो गया। सालों से विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह रामपति देवी बेटी काजल उर्फ समीक्षा के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए गईं थीं। उसी समय चचेरा भाई राज बहादुर यादव अपने पुत्रों में आकाश उर्फ पुष्कर यादव, पवन यादव, बादल उर्फ इंद्रवीर तथा दो अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और रामपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब उ्न्होंने विरोध किया तो रामपति की गोली मारकर हत्या कर दी।

हमलावरों ने काजल पर भी फायर किया गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हत्यारे भाग निकले। सूचना पर पहुंची मऊआइमा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम फूलपुर, एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ सोरांव अमित कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर  मामले की जांच की। काजल उर्फ समीक्षा की तहरीर पर मऊआइमा थाने में राजबहादुर और उसके बेटों खिलाफ हत्या, समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी राज बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



----महिला की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द ही अन्य को भी पकड़ लिया जाएगा।  नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी-गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें