फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बनी रहेगी बादलों की धमाचौकड़ी, बारिश के आसार

विज्ञापन
गुरूवार को दिनभर छायी रही धुंध। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
छाई रही धुंध, दुबका सूरज, छिटपुट बूंदाबांदी
विज्ञापन

पारा लुढ़का, नमी बढ़ी, ओलावृष्टि भी संभव
प्रयागराज। शुक्रवार से रविवार तक बादलों की धमाचकौड़ी मौसम में बदलाव का कारण बनेगी। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर धुंध के बीच सूरज दुबका रहा। छिटपुट बूंदाबांदी के बीच धूप गुम रही। बदरी के कारण पारा लुढ़क गया। चक्रवाती हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार बने हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान करीब 4.3 डिग्री कम होकर 18.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तामपान सिर्फ एक डिग्री कम होकर 13.1 डिग्री पर आया, लेकिन बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम के साथ न्यूनतम भी उछाल मारकर 100/83 प्रतिशत दर्ज किया गया। हवाएं 12 से 14 किलोमीटर की गति से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक बर्फीली हवाएं हिमालयी शृंखला से टकराईं। इससे बने लो प्रेशर जोन के कारण मैदानी क्षेत्रों आईं हवाएं बारिश का कारण बन रही हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी तथा ओलावृष्टि के आसार बने हैं। इस बीच सामान्य और तेज गति से चलने वाली हवाएं मौसम में उलटफेर का कारण बनेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें