फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज को मिलती रहेगी ऑक्सीजन, तीन टैंकरों से लगातार होगी आपूर्ति

Tue, 04 May 2021 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • केंद्र सरकार की ओर से निर्देश के बाद बनाई गई व्यवस्था, सोमवार को भी 20 मीट्रिक टन की आई खेप
विज्ञापन
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीजों के लिए राहत वाली खबर है। जिले को अब सिलसिलेवार ऑक्सीजन बोकारो से मिलती रहेगी। केंद्र सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद जिले के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। बोकारो से ऑक्सीजन लाने के लिए तीन टैंकर भी तय कर दिए गए हैं। ऑक्सीजन के आने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को भी निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में सोमवार को भी 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन यहां आई और उसे तीनों ऑक्सीजन प्लांटों पर भेजकर उनकी क्षमता के अनुसार स्टोर करा दिया गया। 
विज्ञापन


जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से ही ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है। एक दिन में तकरीबन 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत हो रही है। जिले में ऑक्सीजन के तीन प्लांट संचालित हैं लेकिन डिमांड के मुकाबले आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसी को देखते हुए हफ्ते भर पहले से ही बोकारो से लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। रविवार को भी 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई थी।

सोमवार को भी 20 मीट्रिक टन की खेप यहां पहुंची है। ऑक्सीजन के वितरण का कार्य देख रहे नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन को तीनों प्लांटों पर उनकी क्षमता के मुताबिक भेजकर स्टोर करा दिया गया। अब जिन भी अस्पतालों से डिमांड आ रही है, वहां भेजा जा रहा है। डॉ. प्रवीण ने बताया कि ऑक्सीजन लाने के लिए बोकारो से 10, 15 और 17 मीट्रिक टन के टैंकर तय कर दिए गए हैं। एक टैंकर प्रयागराज ऑक्सीजन पहुंचाने के बाद लौटने लगेगा तो दूसरा टैंकर बोकारो से भेज दिया जाएगा। तीनों टैंकरों का एक चक्र बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन बोकारो से लगातार ऑक्सीजन आने से पहले के मुकाबले अब स्थिति काफी संतुलित हो गई है। जरूरत के मुताबिक हर किसी को ऑक्सीजन मिल रही है। कहीं से कमी की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें