prayagraj news : whatsapp shoping
- फोटो : sociol media
सिर्फ पूनम ही नहीं प्रयागराज की ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने व्हाट्सएप को रोजगार का जरिया बना लिया है। महिलाओं के लिए व्हाट्सएप का प्रयोग अब सिर्फ दोस्तों से चैटिंग, वीडियो और इमोजी शेयर करने तक ही नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़ गया है। महिलाओं के लिए यह अब शापिंग प्लेटफार्म बन गया है। जिसमें वह घर बैठे ही न केवल अपने हुनर को लोगों तक पहुंचा रहीं हैं बल्कि अच्छी खासी आमदनी भी कर रहीं है।
prayagraj news : whatsapp shoping
- फोटो : sociol media
सामान बेचने पर मिलता है कमीशन
सिर्फ अपना सामान बेंचने के लिए अलावा महिलाएं व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के सामान बेंच कर भी रोजगार हासिल कर रहीं है। अमेजॉन, मीशो, शॉप 101, वीटा बाइट, इंडिया मार्ट, फ्लिपकार्ट, कार्टले, वर्क फार्म होम जैसे कई एप डाउनलोड करके महिलाएं घर बैठे कमा रही हैं। ऑनलाइन बिजनेस करने वाली नया कटरा की रितिका श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने एबीसी केनाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें कंपनियों का सामान बेंचने पर 10 से 20 प्रतिशत कमिशन मिलता है। घर बैठे खाली समय में काम करने का यह बेहतरीन विकल्प है।
prayagraj news : whatsapp shoping
- फोटो : sociol media